मुलायम सिंह यादव: सियासी अखाड़े के बड़े खिलाड़ी, जिन्होंने कई सरकारें बनाईं और बिगाड़ीं

10 अक्टूबर 2022, 09:55 ISTअपडेटेड 2 घंटे पहले मुलायम सिंह यादव का मृत्यु

मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक हैं। वह तीन बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं।

22 नवंबर 1939 के दिन मुलायम सिंह यादव का जन्‍म उत्‍तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में एक किसान परिवार के यहां हुआ था। मुलायम सिंह यादव के पिता का नाम सुघर सिंह यादव है। वहीं मुलायम सिंह यादव की मां का नाम मूर्ति देवी है।

मुलायम सिंह यादव के पांच भाई बहन हैं। इनमें मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह यादव से छोटे हैं और अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव तथा बहन कमला देवी से बड़े हैं। वहीं रामगोपाल यादव, मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं।

मुलायम सिंह यादव के पिता उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। यही कारण था कि मुलायम सिंह यादव पहलवानी में भी खूब दमखम रखते थे।

मुलायम सिंह यादव ने साल 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। समाजवादी पार्टी आज पूरे देश में अपना जो मुकाम रखती है उसका पूरा श्रेय मुलायम सिंह यादव को ही जाता है।

मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पहली बार वह साल 1989 में मुख्यमंत्री बने थे। उनका यह कार्यकाल एक साल 201 दिन का था।             👇👇