EDLI Scheme 2023 Benefits, eligibility, Important Documents एवं Online Apply | EPF EDLI Scheme Form, Benefits & Eligibility Criteria – प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन अपने कर्मचारियों/सदस्यों को लाभ प्रदान करने हेतु किया जा रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के द्वारा आरंभ की गई इसी प्रकार की एक योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जिसका नाम EDLI Scheme है। इस योजना का संचालन ईपीएफओ द्वारा सन 1976 से किया जा रहा है, इस योजना के अंतर्गत प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईपीएफओ के द्वारा बीमा प्रदान किया जाता है। कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना (EDLI Scheme 2023) के अंतर्गत प्रदान किया जाने वाला बीमा कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु हो जाने की स्थिति में उनके परिवार वालो को प्रदान किया जाता है, इस बीमे की सहायता से सभी कर्मचारी आर्थिक रूप से सुरक्षित हो सकेंगे।
Contents
EDLI Yojana 2023
EDLI का पूरा नाम “एंप्लॉयी डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम” है, जिसे “कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना” भी कहा जाता है। यह एक बीमा योजना है जो प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा उनके कर्मचारियों या सदस्यों के लिए संचालित की जाती है। इस योजना के अंतर्गत, कर्मचारी की नौकरी के दौरान अकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवारजनों या कानूनी उत्तराधिकारियों को कर्मचारी के 12 महीनों के मासिक वेतन का 35 गुना राशि प्रदान की जाती है, जो कि अधिकतम 7 लाख रुपए तक हो सकती है। यह बीमा परिवारजनों और कानूनी उत्तराधिकारियों को तभी प्रदान किया जाता है जब कर्मचारी ने मृत्यु से पहले 12 महीने के भीतर एक से अधिक प्रतिष्ठानों में काम किया हो। EDLI योजना 2023 के तहत, नियोक्ता द्वारा कर्मचारी के मासिक वेतन का 0.5% का न्यूनतम योगदान दिया जाता है, और कर्मचारी को कोई योगदान करने की आवश्यकता नहीं होती है।
EDLI योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना (EDLI Yojana) |
शुरू की गई | भारत सरकार द्वारा सन् 1976 में |
लाभार्थी | भविष्य निधि संगठन के कर्मचारी/सदस्य |
उद्देश्य | नौकरी के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों को बीमा प्रदान करना |
बीमा राशि का कैलकुलेशन | मृत्यु से पहले 12 महीने में मिलने वाले मासिक वेतन का 35 गुना |
अधिकतम बीमा राशि | 7 लाख रुपए |
बीमा राशि हेतु क्लेम करने की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
साल | 2023 |
EDLI Scheme का उद्देश्य
EDLI Scheme 2023 का मुख्य उद्देश्य ऐसे कर्मचारी जो ईपीएफओ के तहत आते है उनकी मृत्यु होने की स्थिति में उनक परिवार वालो को बीमा राशि प्रदान करना है। इससे कर्मचारियों के परिवार वालो को आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो सकेगी और उनका जीवन यापन भली भांति हो सकेगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारी के परिवार वालो को मिलने वाली यह आर्थिक सहायता राशि कर्मचारी को मिलने वाले 12 महीनों के मासिक वेतन का 35 गुना होती है, जो भी परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है उनके द्वारा EDLI फॉर्म 5 IF भरना जरुरी होता है। EDLI Yojana को खास तौर पर ईपीएफओ के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार वालो के लिए अत्यंत लाभप्रद है, इस योजना के माध्यम से कर्मचारी की मृत्यु हो जाने की स्थिति में उसके परिवार वालो को आर्थिक सहायता के रूप में बीमा प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
EDLI Scheme Benefits 2023
- ईपीएफओ के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा सन् 1976 में EDLI Scheme Benefits 2023 को आरंभ किया गया था।
- इसके अतिरिक्त वह नागरिक जो EPFO के सदस्य होते है वह इस योजना के अंतर्गत खुद ही लिंक्ड हो जाते है।
- इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सभी कर्मचारियों के परिवार वालो को कर्मचारी की मृत्यु हो जाने की स्थिति में बीमा प्रदान किया जाता है।
- यह बीमा राशि कर्मचारी के परिवार वालो को कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु हो जाने की स्थिति में प्रदान की जाएगी।
- कर्मचारी की मृत्यु से पूर्व 12 महीने में मिलने वाली वेतन की राशि की 35 गुना राशि इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी के परिवार वालो को बीमे के रूप में प्रदान की जाएगी।
- इसके अंतर्गत इसके अलावा कर्मचारी के परिवार वालो को केंद्र सरकार द्वारा 175000 रुपए का बोनस भी इस योजना के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा।
- करीब 700000 तक की धनराशि बीमा के रूप में EDLI Scheme 2023 के अंतर्गत कर्मचारी के परिवार वालो को प्रदान की जाएगी।
- कर्मचारी के मासिक वेतन के 0.5% दर के हिसाब से नियोक्ता द्वारा ही कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना के अंतर्गत अंशदान दिया जाता है, इसके साथ ही कर्मचारी के वेतन में से पैसो को कम नहीं किया जाएगा।
- सभी कर्मचारियों के लिए अगर कंपनी धारा 17(2A) के अंतर्गत उत्तम भुगतान जीवन बीमा योजना की सुविधा प्राप्त की जाती है तो इस स्थिति में वह कंपनी एंपलॉयर डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस से बाहर निकल सकती है।
EDLI Scheme eligibility 2023
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आरंभ किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिको को उनके द्वारा निर्धारित की गई पात्रता को पूर्ण करना होता है। उसके बाद ही उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जाता है इसी प्रकार केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना (EDLI Scheme) के अंतर्गत भी कुछ पात्रताओ को निर्धारित किया गया है, जो इस प्रकार है:-
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिक को प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंतर्गत नॉमिनी होना अनिवार्य है।
- लाभ प्राप्त करने वाला व्यक्ति यदि नॉमिनी नहीं होगा तो इस स्थिति में प्रमुख बेटों को छोड़कर एवं विवाहित बेटियों और विवाहित पोते पोतियो को छोड़कर सभी परिवार वाले पात्र होंगे। EDLI Scheme eligibility 2023
- इसके अतिरिक्त कोई नॉमिनी/परिवार का सदस्य कानूनी उत्तराधिकारी नाबालिक है तो उस व्यक्ति के अभिभावक पात्र होंगे।
EDLI Scheme Important Documents
- कर्मचारी का मृत्यु प्रमाण पत्र
- यदि क्लेम करने वाला नाबालिक है तो गार्जियनशिप प्रमाण पत्र
- उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र (कानूनी उत्तराधिकारी द्वारा क्लेम करने पर)
- बैंक का कैंसिल चेक
EDLI योजना के अंतर्गत आवेदन करे?
- सबसे पहले आपको बीमा क्लेम हेतु आवेदन करने के लिए EDLI फॉर्म 5 IF प्राप्त कर लेना है।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको यह फॉर्म कंपनी या संस्थान में जमा कर देना है। EDLI Scheme Important Documents EDLI Scheme Important Documents
- यह फॉर्म आपको उस संस्थान में जमा करना होगा जहां कर्मचारी के द्वारा आखिरी दिनों में कार्य किया जा रहा होगा।
- इसके बाद आपके आवेदन को कंपनियां/संस्थान द्वारा EDLI फॉर्म 5 IF को वेरीफाई किया जाएगा, यदि कंपनी के द्वारा यह देखा जाता है कि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने वाला व्यक्ति यदि पंजीकृत नहीं होगा तो इस स्थिति में आप निम्नलिखित में से किसी एक के द्वारा फॉर्म को वेरीफाई करा सकते हैं।
- गजटेड अधिकारी
- मैजिस्ट्रेट
- ग्राम पंचायत के अध्यक्ष
- पोस्टमास्टर/सब पोस्टमास्टर
- सांसद/विधायक EDLI Scheme Important Documents
- सीबीटी ईपीएस के क्षेत्रीय समिति के सदस्य
- नगर पालिका या जिला स्थानीय बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव व सदस्य
- उस बैंक का मैनेजर जिस बैंक में कर्मचारी का खाता रखा गया था, आदि।
EDLI Scheme Online Apply EDLI Scheme Online Apply EDLI Scheme Online Apply
FAQ’S EDLI Scheme 2023
अधिकतम बीमा लाभ की राशि 6 लाख रुपये से बढ़ाकर
7 लाख रुपये कर दी गई है ।
ईपीएफओ की कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना, (ईडीएलआई) के तहत इस योजना के सदस्यों के सभी जीवित आश्रित परिवार सदस्य सदस्य की मृत्यु के मामले में ईडीएलआई के लाभों का लाभ उठाने के पात्र हैं
15,000 रुपये प्रति माह के तहत मूल वेतन पाने वाले सभी कर्मचारी ईडीएलआई योजना के लिए पात्र हैं।
यदि यह 15,000 रुपये से अधिक है तो अधिकतम लाभ मूल वेतन के 6,00,000 रुपये तक सीमित है।
ईडीएलआई में पेश किए गए बीमा कवरेज के तहत कोई बहिष्करण नहीं है।
निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को जीवन बीमा के लाभों का विस्तार करने के लिए, सरकार ने 1976 में कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना (ईडीएलआई) की शुरुआत की
। 2021, ईपीएफओ ने अधिकतम लाभ बढ़ाकर रु। मृतक सदस्य के पंजीकृत नामांकित व्यक्तियों के लिए 7 लाख ।