Ladli Behna Yojana online ladli behna yojana status ladli behna yojana eligibility ladli behna yojana benefits ladli behna yojana ekyc
लाडली बहना योजना पंजीकरण 2023 -: मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को सुनिश्चित करने और उनके पालित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुधारने, तथा परिवार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत, राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसका मतलब है कि प्रति वर्ष महिलाओं को कुल 12000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। लाडली बहना योजना के तहत, सरकार ने आगामी 5 वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की है। 25 मार्च 2023 से, लाडली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। अगर आप मध्य प्रदेश की महिला हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आपको इस लेख को ध्यान से पढ़ना होगा।
Contents
- 1 MP Ladli Behna Yojana 2023
- 2 लाडली बहना योजना का उद्देश्य
- 3 मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी
- 4 MP Ladli Behna Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- 5 लाडली बहना योजना की Last Date
- 6 लाडली बहना योजना फॉर्म से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी
- 7 लाडली बहना योजना में आवश्यक दस्तावेज
- 8 लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
MP Ladli Behna Yojana 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना का लाभ प्रदान करने के लिए आज यानी 25 मार्च 2023 से लाडली बहना योजना फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य के सभी शहरों और ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया है। महिलाएं अपने नजदीकी शिविर में जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इन कैंप में महिलाएं सुबह 9:00 बजे से ई-केवाईसी अपडेट कराने के साथ ही अपना आवेदन फॉर्म भी भर सकेंगी।
Ladli Behna Yojana 2023 के तहत राज्य की गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 1 साल में 12000 रुपए और 5 वर्ष में 60 हजार रुपए दिए जाएंगे। सहायता राशि प्राप्त कर महिलाएं अपने परिवार की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो सकेगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से एक करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
लाडली बहना योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। लाडली महिला योजना के तहत हर महीने सरकार द्वारा 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकेगी।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Ladli Behna Yojana 2023 |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
आर्थिक सहायता | 1000 रुपए प्रतिमाह, सालाना 12000 रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
MP Ladli Behna Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना को 5 मार्च 2023 में शुभारंभ किया गया है।
- लाडली बहना योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
- Ladli Behna Yojana के तहत महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रूपए प्रदान किए जाएंगे।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के कार्यवयन के लिए 5 वर्षों में 60 हजार करो ड़ रुपए की राशि पात्र महिलाओं को आवंटित की जाएगी। ladli behna yojana ekyc ladli behna yojana ekyc ladli behna yojana ekyc
- पात्र बहनों के बैंक खाते में लाडली बहन योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को 1000 रूपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
- लाडली बहन योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया आज से यानी 25 मार्च से शुरू हो रही है।
- राज्य की पात्र बहने लाडली बहना योजना में आवेदन हेतु अपने नजदीकी कैंप में जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरवा सकती है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य की 1 करोड़ बहनों को लाभान्वित किया जाएगा।
- राज्य की महिलाएं लाडली बहन योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी। और अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी सक्षम बनेगी।
लाडली बहना योजना की पात्रता
- महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला निम्न वर्ग, मध्यमवर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही होनी चाहिए।
- लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य एवं अन्य पिछड़े वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
लाडली बहना योजना की Last Date
लाडली बहना योजना के तहत आवेदन 25 मार्च 2023 से प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है। अंतिम सूची 1 मई को जारी की जाएगी जिसके बाद 15 मई 2023 तक आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। लाडली बहना योजना के तहत आवेदन पर 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। लाभार्थियों की अंतिम सूची 31 मई को जारी की जाएगी। हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए 10 जून 2023 से बैंक खातों में राशि का वितरण किया जाएगा। हर महीने की 10 तारीख को सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी।
Ladli Behna Yojana Form की आवेदन फीस
लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया निशुल्क की जाएगी। आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सकते हैं। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा आपसे आवेदन के लिए पैसे मांगे जाते हैं तो आप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। लाडली बहना योजना के तहत किसी भी प्रकार की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 181 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
लाडली बहना योजना फॉर्म से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी
- लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए समग्र एवं आधार कार्ड में हितग्राही की जानकारी एक समान होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए आय प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी।
- आवेदक महिला को समग्र आईडी को ईकेवाईसी द्वारा आधार से लिंक कराना अनिवार्य है।
- समग्र आईडी को आधार से लिंक करने के लिए 4 तरीके से eKYC कराया जा सकता है।
- लोक सेवा केंद्र पर, कॉमन सर्विस सेंटर पर, एमपी ऑनलाइन किओस्क द्वारा और संपर्क पोर्टल पर स्वयं भी निशुल्क ईकेवाईसी कराई जा सकती है।
लाडली बहना योजना में आवश्यक दस्तावेज
- समग्र आईडी ladli behna yojana status ladli behna yojana status ladli behna yojana status
- आधार कार्ड ladli behna yojana eligibility ladli behna yojana eligibility ladli behna yojana eligibility
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- Ladli Behna Yojana के तहत आवेदन करने के लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
- आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/कैंप स्थल पर उपलब्ध किए जाएंगे।
- आपको कैंप में जाकर अधिकारियों से बात करनी होगी।
- आवेदन करने के लिए आपको अपना आवश्यक विवरण दस्तावेज अधिकारियों को देने होंगे।
- अधिकारी द्वारा आपका आवेदन फॉर्म लाडली बहना पोर्टल में प्रविष्टि की जाएगी।
- आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो अधिकारियों को देना होगा।
- इसके बाद आपका आवेदन ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन होने के बाद आपको अधिकारी द्वारा फॉर्म की रसीद दी जाएगी। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
- इस प्रकार आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- इसके बाद 10 जून से आपके बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपए की धनराशि आना शुरू हो जाएगी।
लाडली बहना योजना लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको लाडली बहना योजना की Official Ladli Behna List Webiste पर जाना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर home page खोलकर आएगा। ladli behna yojana benefits ladli behna yojana benefits
- होम पेज पर आपको Ladli Behna Yojana Beneficiary List के विकल्प पर click करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। ladli behna yojana benefits
- इस पेज पर आपको अपना नाम, जिला, ब्लॉक आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी screen पर लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप Ladli Behna Yojana List देख सकेंगे।
FAQ’S लाडली बहना योजना 2023
MP Ladli Behna Yojana, लाडली बहना योजना 5 मार्च 2023 को लॉन्च हुई थी
पात्र बहनों को हर महीने की 10 तारीख को धनराशि मिलेगी (MP Ladli Behna Yojana)
लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 है