Advertisements

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023: MP Shramik Card ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

MP Shramik Card Registration, श्रमिक कार्ड online डाउनलोड करे | एमपी श्रमिक कार्ड एप्लीकेशन Form भरे, उद्देश्य व eligibility जाने – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी असंगठित वर्ग के मजदूरों को लाभ प्रदान करने हेतु समय समय पर विभिन्न योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। इसी दिशा में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी असंगठित वर्ग के कर्मचारियों के लिए मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बनवाने को अनिवार्य कर दिया गया है। इस कार्ड के माध्यम से राज्य के असंगठित वर्ग के कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते है, इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ भी राज्य के श्रमिक नागरिको के द्वारा इस कार्ड के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको MP Shramik Card 2023 से जुड़ी जानकारी प्रदान करने जा रहे है।

MP Shramik Card ,Registration ,online ,Form ,eligibility ,MP Shramik Card eligibility criteria 2023 ,MP Shramik

Advertisements

MP Shramik Card 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रमिक कार्ड उपलब्ध कराए जाते हैं। Labour Card के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र श्रमिको तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को मजदूरी दी जाती है। जिससे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। Madhya Pradesh Shramik Card का लाभ नागरिकों को देने के लिए राज्य सरकार द्वारा श्रम सेवा पोर्टल की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल पर राज्य के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और श्रमिक कार्ड के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Madhya Pradesh Shramik Card
शुरू की मध्य प्रदेश सरकार ने
विभाग श्रम विभाग
लाभार्थी राज्य के श्रमिक
उद्देश्य राज्य के सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराना
राज्य मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट shramsewa.mp.gov.in
साल 2023

एमपी मजदूर कार्ड पर मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ

सभी श्रमिकों को राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रमिक कार्ड हेतु पंजीकरण करने पर दिया जाएगा। श्रमिक अपना पंजीकरण करवाने के बाद निम्नलिखित योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

  • चिकित्सा सहायता
  • शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि
  • विवाह हेतु सहायता
  • मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार
  • प्रसूति सहायता
  • उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना
  • शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना
  • कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना
  • श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना
  • स्टेशनरी अनुदान योजना
  • विवाह सहायता योजना
  • अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना
  • शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
  • कल्याणी सहायता योजना
  • अनुग्रह सहायता योजना आदि

MP Shramik Card के अंतर्गत आने वाले मजदूर

  • भवन निर्माण में संलग्न कारीगर व मजदूर
  • टाइल्स लगाने वाले मिस्त्री
  • बढ़ई, लोहार व पेंटर
  • रोलर चलाने वाले मजदूर
  • सेंटरिंग व लोहा बांधने वाले मजदूर 
  • ईंट गारा ढोने वाले मजदूर
  • राजमिस्त्री व उनके सहायक
  • इलेक्ट्रीशियन
  • सड़क निर्माण में लगे कारीगर व मजदूर
  • कंक्रीट का मिश्रण तैयार करने वाले मजदूर
  • सड़क, पुल आदि बनाने वाले मजदूर तथा मिस्त्री
  • मनरेगा में काम करने वाले मजदूर

एमपी मजदूर कार्ड के लाभ और विशेषताएं 

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ Madhya Pradesh Shramik Card के माध्यम से नागरिको को प्रदान किया जाएगा। 
  • राज्य के मजदूरों और श्रमिकों के बच्चों को भी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा, इन योजनाओ में छात्रवृत्ति योजना जैसी योजनाओ को शामिल किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त  ई श्रम कार्ड पर मिलने वाले लाभ भी राज्य के नागरिको को यह कार्ड बनवाने की स्थिति में प्रदान किए जाएंगे। 
  • सरकार द्वारा श्रमिकों की 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात मिलने वाली पेंशन हेतु योजनाओ का भी आरंभ किया गया है। इसके अतिरिक्त इसके माध्यम से बेटियों की शादी के समय 55 हजार रुपए तक की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। 
  • श्रमिकों की दुर्घटना में होने वाली मौत या पूर्ण विकलांगता या आकस्मिक मौत के चलते मध्य प्रदेश सरकार द्वारा  श्रमिकों को 2 लाख रुपए प्रदान किए जाते है। 
  • इसके अलावा सरकार द्वारा 1 लाख रुपए आंशिक विकलांगता की स्थिति में सभी पात्र श्रमिकों को प्रदान किए जाते है। 
  • केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत इस कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा आर्थिक सहायता पक्का मकान बनाने हेतु श्रमिकों को प्रदान की जाएगी।
  • प्रति माह राज्य के श्रमिकों को राशन कार्ड पर मिलने वाली खाद्य सामग्री का लाभ भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदान किया जाएगा। 
  • ऐसे श्रमिक जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है उन सभी  नागरिको को MP Majdur Card बनवाना आवश्यक होता है।  

MP Shramik Card eligibility & criteria

  • यह कार्ड बनवाने के इच्छुक नागरिको को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • आवेदक को श्रमिक वर्ग से होना चाहिए, तभी उनके द्वारा यह कार्ड बनवाया जा सकता है। 
  • इच्छुक श्रमिक के द्वारा कम से कम 90 दिनों का कार्य किया जा चुका हो। 
  • श्रमिक कार्ड बनाने के लिए महिला और श्रमिक पुरुष दोनों ही आवेदन करने के लिए पात्र है।
  • श्रमिक व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • ऐसे श्रमिक जो मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना में पंजीकृत है केवल उनके द्वारा ही इस कार्ड के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।  

MP Majdur Card के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • जॉब कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी
  • 90 दिन कार्य करने का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MP Shramik Card Registration ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • श्रमिक कार्ड के लिए सबसे पहले आपको श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP Shramik Card eligibility
  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर Forms के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Registration Form Size (1.042MB) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज कुछ जानकारी दिखाई देगी आपको View Attachment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने MP Shramik Card Form पंजीकरण फॉर्म आ जाएगा।
  • आपको इस MP Shramik Card Form को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लेना है।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको हस्ताक्षर के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी MP Shramik Card Form के साथ संलग्न करना होगा।
  • श्रमिक पंजीकरण फॉर्म को आपको श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी MP Shramik Card Registration पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • कुछ समय बाद आपका पंजीकरण फॉर्म सत्यापित होने के बाद मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड बन जाएगा।

MP Shramik Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। 
  • यहां आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा, इसके बाद आपको श्रमिक कार्ड प्रिंट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, फिर आपको श्रमिक कार्ड के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप Madhya Pradesh Shramik Card डाउनलोड कर देना है।

FAQ’S MP Shramik Card 2023

✅ MP Shramik Card Registration कैसे करें ?

एमपी श्रमिक कार्ड के लिए आप सभी को श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।

✅ MP Shramik Card eligibility ?


between 16-59 years
Any person working in an unorganised sector (unorganised worker) aged between 16-59 years can apply for an e-Shram card

✅ MP Shramik Card eligibility के क्या फायदे हैं?

मध्य प्रदेश के जिन मजदूरों के पास श्रमिक कार्ड होगा उन्हें मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली योजनाएं जैसे अंत्योदय उपचार योजना, पुत्री विवाह हेतु अनुदान, जननी सुरक्षा, अंत्येष्टि सहायता, दुर्घटना सहायता आदि योजनाओं का लाभ दिया जाएगा|

Amar Kumar is a graduate of Journalism, Psychology, and English. Passionate about communication - with words spoken and unspoken, written and unwritten - he looks forward to learning and growing at every opportunity. Pursuing a Post-graduate Diploma in Translation Studies, he aims to do his part in saving the 'lost…

This is a new paragraph added to the author box.

Leave a Comment

Advertisements